फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली का पुतला फूंक दर्ज कराया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में कासिमाबाद चौक पर शनिवार को लोगों ने पद्मावती फ़िल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस फिल्म को लेकर आम जन में आक्रोश व्यापत है।
विज्ञापन

कहा कि हिंदू एजेंडे पर राजनीती कर सत्ता के गालियारे में बैठे लोग भगवान श्री राम के वंशज रानी पद्मावती के अपमान पर चुप्पी क्यों साधे बैठे है। समाजसेवी अभिजीत सिंह ने कहा की इतिहास से छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जिस फिल्म में मां रानी पद्मावती के सतीत्व को संधिग्धता में दिखाया गया है, वह नारी स्मिता के साथ खिलवाड़ है। महासभा के ब्लाक प्रभारी भूपेंद्र सिंह, अनिल सिंह और पंकज सिंह ने कहा की भारत देश का इतिहास देश की धरोहर है और देश की धरोहर के साथ छेड़छाड़ करना देश का अपमान है। इससे भंसाली के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा कायम होना चाहिए। पुतला दहन के दौरान अमन सिंह, प्रमोद सिंह, पिंटू सिंह, विशाल सिंह, गोलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें