फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पर के सहारे हो रहा पंप कैनाल का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। डाला छठ पर्व के अवसर पर नहरों में पानी की कमी की शिकायत पर पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि रहे मन्नू सिंह बुधवार की देर रात चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल पर धमक पड़े। नहर का संचालन हेल्पर के सहारे हो रहा था।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री प्रतिनिधि ने जब हेल्पर से अधिकारी की मौजूदगी की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि 15 दिन से सहायक अभियंता ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंता से फोन पर वार्ता कर नाराजगी व्यक्त की। इस पर अधिशासी अभियंता ने सहायक अभियंता का बचाव करते हुए गोल-मोल जवाब दिया। पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि ने बताया कि इस सरकार में अधिकारी पूरी तरह से बेलगाम हो चुके हैं। उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं। एक तरफ जहां किसान फसलों की सिंचाई के लिए परेशान हैं। वहीं इस महापर्व पर भी लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से पानी नहर की टेल तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पूरी क्षमता से नहर में पानी छोड़े जाने की बात कही। इस मौके पर अनिल यादव, अमरेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, वसीम अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें