फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी पूजा पंडालों को भव्यता प्रदान करने की मची होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम दिखाई दे रही है। मां शेरावाली को स्थापित करने से पहले पूजा पंडाल को भव्य रूप देने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके लिए देवी का भिन्न-भिन्न रूपों में महल तैयार किया जा रहा है। प्रमुख देवी मंदिरों का पंडाल कोलकाता के कारीगरों द्वारा तैयार कराया जा रहा है। जबकि अन्य जगहों पर भी नामी-गिरामी कारीगरों से भव्य पंडाल बनाने का कार्य जारी रखा है। कुछ जगह पूजा कमेटी के लोग अपने हाथ से पंडाल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


इस साल 30 सितंबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। पर्व के तीन दिन पूर्व पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी जाएगी। जैसे-जैसे पर्व नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे पूजा कमेटियों के सदस्यों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। सदस्य समय से पंडालों का काम पूरा करने में जुट गए हैं। एक तरफ जहां कई पूजा समितियों की तरफ से कोलकाता, वाराणसी आदि जिलों से कारीगरों को बुलाकर पंडाल बनाने का कार्य किया जा रहा है, वहीं कई कमेटी के लोग खुद अपने हाथों से मां दुर्गा का महल तैयार करने में जुटे हैं। पंडाल को भव्यता प्रदान करने के लिए पूजा कमेटियों में होड़ मची हुई है। शहर के मिश्रबाजार, स्टेशन, नबाबगंज, चीतनाथ, रुई मंडी सहित अन्य मुहल्लों में पंडाल निर्माण का कार्य पिछले कई दिनों से जारी है। कारीगर रात-दिन एक कर पंडाल को तैयार करने में जुट गए हैं। नंदगंज में पंडाल बनाने का काम तेज रफ्तार से चल रहा है। क्योंकि यहां नवरात्र के पहले दिन से ही मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर पूजन-अर्चन का कार्य आरंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें