फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनराशि सीधे किसानों के बचत खाते में जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। सहकारी समिति के किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ लेने के लिए जिला सहकारी बैंक में सेविंग बैंक एकाउंट खोलना होगा। ऋण माफी की धनराशि सीधे किसानों के बचत खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सहकारी समिति से ऋण लेने वाले समिति के सदस्य किसानों को ऋण मोचन योजना 2017 का लाभ लेने के लिए संबंधित विकास खंड क्षेत्र के जिला सहकारी बैंक की शाखा में ऋणी किसान के नाम एक बचत खाता खुलेगा। यह जानकारी देते हुए सहायक विकास अधिकारी सहकारिता जेपी त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र किसानों का पहले चरण में लेखपालों द्वारा वेरीफिकेशन करने के बाद विभागीय आडीटरों की तरफ से खातों का आडिट करने के बाद संबंधित किसान के खाते में ऋण की धनराशि सीधे भेजी जाएगी। श्री त्रिपाठी ने बताया कि मुहम्मदाबाद विकास खंड में कुल दो हजार छह सौ किसान की ऋण माफी योजना के तहत सूची बनी है। इसमें से पहले चरण में 137 किसानों की सरकारी पोर्टल पर डाटा फीड हुआ है। उन्हीं किसानों का बचत खाता खुलने के बाद पहले चरण में ऋण माफ होगा। बचे हुए अन्य किसानों के बारे में शासन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद उसी के अनुसार ऋण माफी के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें