फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ हिंदू जनमानस के प्रति सदैव रहा है सहनशील 17-31-03

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवकली द्वारा गुरुवार को गुरुदक्षिणा कार्यक्रम डीह बाबा परिसर में जौनपुर विभाग के बौद्धिक प्रमुख अधिवक्ता जितेंद्र सिंह की देख-रेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संघ हिंदू जनमानस के प्रति सदैव सहनशील रहा है।
विज्ञापन

कहा कि संघ की स्थापना सन1925 में नागपुर के मोहतेबाड़ा में संघ के प्रथम सरसंघ चालक डा. केशव बलिराम राव हेडगेवार ने किया। संघ ने पवित्र भगवा ध्वज को अपना गुरु माना। क्योंकि मानव में विकार आ सकता हैं, लेकिन भगवा ध्वज विकार रहित होगा। कहा कि वर्तमान समय में संघ पूरे विश्व के विभिन्न क्षेत्रों मे सेवा कर रहा है। जैसे शिक्षा, बनवासी क्षेत्र, किसान संघ सहित सैकड़ों संघ के रुप में कार्यरत है। गुरुदक्षिणा से प्राप्त धन सेवा भाव में खर्च किया जाता है। संघ पूरे विश्व में सबसे बड़ा संगठन के रुप में कार्य कर रहा है। इस मौके पर फलू सिंह, नरेंद्र कुमार मौर्य, पवन वर्मा, रामनरेश मौर्य, दयाराम गुप्ता, केपी गुप्ता, धर्मराज, रामलाल, प्रमोद, मनोज कुशवाहा, बालकृष्ण शर्मा, नारायण, भोला आदि मौजूद थे। अध्यक्षता प्रभुनाथ पांडेय एवं संचालन केपी गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें