फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आठ लोगों की 31 झोपड़ियां जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल ने क्षति आंकलन रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर कला के दियारा में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब आठ लोगों के 31 की झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गई। अगलगी की घटना में घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर लेखपाल द्वारा क्षति आंकलन रिपोर्ट तहसील के अधिकारियों को सौंप दी गई।
गंगा के दियारा में झोपड़ी डालकर लोग रह रहे थे। दोपहर में एक झोपड़ी में आग लग गई। जब-तक लोग कुछ समझ पाते आग ने अन्य झोपड़ियों को भी अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते करीब आठ लोगों की 31 झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

घटना में रामसकल चौधरी की आठ झोपड़ी और उसमें रखा दस कुंतल भूसा, दस बोरी अनाज, बर्तन, मोबाइल, रामबचन की पांच झोपड़ी, सुरेंद्र की तीन झोपड़ी, अनाज, बर्तन मिठ्ठू की चार झोपड़ी मुकेश की दो झोपड़ी, भुल्लसन की तीन झोपड़ी, फूलन की दो झोपड़ी, भगमनी की दो झोपड़ी, अवधेश की पांच झोपड़ी सहित अन्य की झोपड़ी सहित अनाज भूसा बर्तन चारपाई सहित सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग किसी तरह काबू पाया। ऐसे में पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। इधर घटना की जानकारी होते ही तहसील प्रशासन के निर्देश पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुई क्षति की रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को सौंप दिया। तहसीलदार रामजी ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही पीड़ितों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें