फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आम की नहीं हो सकी नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद । राजस्व विभाग की ओर निर्धारित राशि को अधिक बताने के चलते निवर्तमान सांसद अफजाल अंसारी के कुर्क बागीचे के आम के फसल की नीलामी बुधवार को नहीं हो सकी। जिलाधिकारी के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत निवर्तमान सांसद अफजाल अंसारी के धनेठा स्थित बागीचे को कुर्क कर दिया गया था।
विज्ञापन


उक्त बागीचे में लगे आम के 70 पेड़ों में कुल 179 कुंतल फल मानकर नीलामी की राशि 3.58 लाख रुपये निश्चित किया गया था। बुधवार को नीलामी के मौके पर काफी लोग पहुंचे। लेकिन नीलामी की राशि अधिक बताते हुए वह बिना बोली लगाए ही वापस लौट गए। नीलामी प्रक्रिया पूरी करने में लगे नायब तहसीलदार विश्राम यादव ने बताया कि नीलामी नहीं हो सकी, आगे इसके लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें