फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 307 विद्यार्थियों ने दोनों पालियों की परीक्षा छोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में मंगलवार को दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित हुईं। पहली पाली में इंटरमीडिएट की कृषि अर्थशास्त्र तथा दूसरी पाली में हाईस्कूल मानव विज्ञान एवं इंटर अर्थशास्त्र में दोनों पाली मिलाकर 307 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

मॉनिटरिंग सेल-कंट्रोल रूम के प्रभारी प्रधानाचार्य बृजेश पाठक ने बताया कि पहली पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों की कृषि अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में 180 में 170 उपस्थित और 10 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल मानव विज्ञान की परीक्षा में एक छात्र पंजीकृत था वह भी उपस्थित नहीं था। इसी पाली में इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र की परीक्षा में 4087 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 3791 उपस्थित रहे, जबकि 296 ने परीक्षा नहीं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें