फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिहार जा रहा था 300 क्विंटल गेहूं, एसडीएम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के एग्जिट पाॅइंट के करीब से प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। मुहम्मदाबाद एसडीएम डॉ. हर्षिता तिवारी ने बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे एक डीसीएम गेहूं पकड़ा। डीसीएम में 300 क्विंटल गेहूं लदा था। आरोप है कि गेहूं को बिहार ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

इसके पहले डीएम अविनाश कुमार की ओर से सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि जनपद का गेहूं किसी भी कीमत पर बाहर न जाने पाए। इसे लेकर उपजिलाधिकारी जनपद की सीमा पर निगरानी करें। वहीं मुहम्मदाबाद प्रशासन की यह कार्रवाई इसी कड़ी का एक हिस्सा है। मुहम्मदाबाद एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारी भांवरकोल क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के एग्जिट पॉइंट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक डीसीएम गुजर रहा था। डीसीएम को रोककर चेकिंग की गई तो पता चला कि उस पर गेहूं लदा है। इसे लेकर वाहन चालक आतीब से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। साथ ही कोई वैध कागजात भी नहीं दिखा पाया। उसने बताया कि वह गेहूं लेकर बिहार जा रहा था। इसके बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई करते हुए गेहूं लदे वाहन को कब्जे में ले लिया गया। मुहम्मदाबाद उपजिलाधिकारी ने बताया कि बिहार जा रहे 300 क्विंटल गेहूं को पकड़ा गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें