फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ओपीडी में रोज आ रहे 300 बच्चे और बुजुर्ग, जुकाम, बुखार, उल्टी से पीडि़त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। करीब एक सप्ताह से जिले के मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 300 बच्चे व बुजुर्ग जुकाम, बुखार, कमजोरी, उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 3500 से अधिक मरीजों ने विभिन्न ओपीडी के लिए पर्चा कटाया। इसमें से करीब 145 बच्चों को उनके परिजनों ने बाल रोग विभाग की ओपीडी में दिखाया।
वहीं, मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 984 विभिन्न रोग के मरीजों ने दिखाया था। इसमें से करीब 48 बच्चे और 215 की संख्या बुजुर्ग बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार, कमजोरी, उल्टी और दस्त जैसी समस्या से पीड़ित थे।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सकों ने इन मरीजों और उनके परिजनों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है, क्योंकि इन दिनों में लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है।
इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को बासी भोजन से बचने, पर्याप्त आराम करने और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। साथ ही लोगों से साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें