फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और बीडीसी के लिए मतदान 30 को

Fri, 16 Sep 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
त्रि-स्तरीय पंचायत के रिक्त स्थानों के लिए होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक-एक तथा विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायत सदस्य पदों की 62 सीटों के लिए 30  सितंबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है।
त्रि-स्तरीय पंचायत के रिक्त स्थानों के लिए उप चुनाव कराया जा रहा है। इसके तहत सादात विकासखंड के हीरानंदपुर ग्राम पंचायत के प्रधान एवं जमानिया ब्लाक के बहादुरपुर द्वितीय क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होगा। इसके अलावा सदर, सादात, कासिमाबाद, करंडा, बाराचवर, मनिहारी, सैदपुर,  मुहम्मदाबाद तथा  मरदह ब्लाक के ग्राम पंचायत सदस्य पद के खाली पड़े 62 पदों के लिए उपचुनाव होना है।
विज्ञापन

 घोषित कार्यक्रम के अनुसार  21 सितंबर की सुबह दस से शाम चार बजे तक नामांकन होगा। 22 सितंबर को सुबह दस बजे से नामांकन पत्रों की  जांच तथा 23 सितंबर को सुबह  दस से शाम तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। उसके बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा। मतदान 30 सितंबर को सुबह सात से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा जबकि  मतों की गणना चार अक्टूबर  की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।  उपचुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

सादात ब्लाक के लिए डॉ. जनार्दन मौर्य एवं जमानिया का आरओ डा. अरुण कुमार को बनाया गया है। मालूम हो कि हीरानंदपुर के प्रधान  नंदलाल  यादव तथा उनके भतीजे की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से प्रधान पद  खाली चल  रहा था। शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से ब्लाक में अधिसूचना जारी कर दी गई। जिले में ग्राम पंचायत के प्रधान पद की 1237,  बीडीसी 1679, जिला पंचायत की 67 के अलावा ग्राम पंचायत के सदस्य के कुल 15  हजार से ज्यादा पद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें