फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती के 30 हजार करोड़ की बजट जारी: मस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल ब्लाक परिसर में कृषि विभाग की ओर से शनिवार को खरीफ गोष्ठी एवं कृषि मेला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि दुनिया में प्राकृतिक फसलों के उत्पादन की मांग बढ़ी है। ऐसी स्थिति में मैंने प्रधानमंत्री से विशेष आग्रह कर प्राकृतिक खेती का प्रस्ताव कर किसानों की आमदनी बढ़ाने की सिफारिश की थी। इस पर उन्होंने प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए गंगा नदी के किनारे पांच किलोमीटर के दायरे में प्राकृतिक खेती के लिए 30 हजार करोड़ का बजट अवमुक्त कर दिया है। इसके लिए कृषि विभाग के अलावा प्राकृतिक खेती के लिए अतिरिक्त अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसे शीघ्र ही लागू कर दिया जाएगा।
उन्होंने किसानों को जैविक खेती पर बल देने पर जोर दिया। उपकृषि निदेशक यतिन्द्र सिंह ने किसानों के लिए कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने क्षेत्रीय किसानों को उद्यान विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए गोभी, टमाटर एवं मिर्च के बीजों का वितरण किया। इससे पूर्व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डा. जेपी सिंह, डा. शशांक सिंह, जिला उद्यान अधिकारी बीके दुबे, भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण बिहारी राय, मनोज राय, बीडीओ रामकृपाल यादव, एडीओ पंचायत अशोक सिंह यादव, पशु चिकित्साधिकारी डा. सचिन सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना एवं संचालन शशांक शेखर राय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें