फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर लदीं 30 नई बाइकें जलकर राख

Mon, 02 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बाइकें जलीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली के बड़ीबाग चुंगी के पास सोमवार की भोर में शिवा आटो सेल्स के सामने नई बाइकों से लदी खड़ी ट्रक में आग लग गई। इस घटना में ट्रक में रखी 30 बाइकें जलकर राख हो गईं। आग की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शिवा आटो सेल्स के सामने सोमवार को भोर में नई बाइक से लदी एक ट्रक खड़ी थी। करीब पांच बजे अचानक ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक पर लदी बाइकें धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें देख आसपास के लोग वहां पहुंच गए।

लोगों ने इसकी सूचना एजेंसी के कर्मचारियों एवं दमकल कर्मियों को दी। दमकल कर्मी वहां पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग बुझाई। तब तक ट्रक में लदी 60 में से 30 बाइकें जलकर राख हो गई थीं। इस घटना में लाखों रुपये की क्षति हुई है। इस संबंध में एजेंसी के प्रोपराइटर बब्लू सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें