फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक समेत 3 गैरहाजिर, ज्यादातर बच्चे बगैर यूनिफार्म के

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा क्षेत्र मनिहारी के प्राथमिक विद्यालय पारा एवं प्राथमिक विद्यालय मलिकपुरा का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक एवं एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय पारा में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक एवं एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाई गईं। विद्यालय में 65 छात्रों के नामांकन के सापेक्ष 24 छात्र उपस्थित मिले जो अत्यंत ही न्यून है। जबकि एमडीएम रजिस्टर पर निरीक्षण तिथि के पूर्व के दिवस में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक अंकित है।
बताया कि 90 प्रतिशत छात्र यूनिफार्म में नहीं थे जिसके लिए कड़ी चेतावनी दी गई। वहीं प्राथमिक विद्यालय मलिकपुरा के निरीक्षण में 232 छात्रों के नामांकन के सापेक्ष 142 छात्र उपस्थित पाए गए, जबकि एमडीएम रजिस्टर पर निरीक्षण तिथि के पूर्व के दिवस में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक अंकित है।
विज्ञापन

इसके लिए उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक से खंड शिक्षा अधिकारी मनिहारी के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा गया। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में अनुपस्थित प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक एवं शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन-मानदेय भुगतान रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें