फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी में 16 केंद्रों पर बैठेंगे 29376 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में समूह-ग के कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन 15 एवं 16 अक्तूबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में 29 हजार 376 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके लिए कुल सोलह केंद्र बनाए गए हैं। इसको सकुशल कराने के लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पीईटी की परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर को भी दो पाली में कराई जाएगी। इसमें प्रत्येक पाली में 7344 अभ्यर्थी बैठेंगे। इसके लिए जिले में सोलह केंद्र बनाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जो केंद्र बनाए गए हैं उनमें राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, जवाहर नवोदय विद्यालय, आदर्श इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज तथा एमएएच इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। इसी तरह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ब्लाक ए एवं ब्लाक बी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्रीकृष्ण इंटर कालेज, रामसूरत सिंह इंटर कालेज, शिवकुमार शास्त्री इंटर कालेज, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज ब्लाक ए एवं ब्लाक बी तथा इंटर कालेज खालिसपुर में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा उसे सकुशल संपन्न कराने के लिए विभाग की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती जल्द कर दी जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें