फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
सुखदेवपुर चौराहे के पास हुए मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का निरीक्षण शरते पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
झारखंड में लूट और हत्या के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस एवं एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसके क्ब्जे से तमंचा, चार खोखे और बाइक बरामद क्री।
विज्ञापन

रात 11 बजे पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक पर दो व्यक्ति पुलिस को गाली देते हुए भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा करते हुए कंट्रोल रूम को अवगत कराया। सूचना पर जमानिया मोड़ तिराहे पर चेंकिग कर रही पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार संदिग्धों ने पुलिस पर गोली चला दी। इधर रजागंज चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही एसओजी की टीम और कोतवाली पुलिस ने सुखदेव चौराहा स्थित रेल ब्रिज के ऊपर घेरेबंदी कर ली। इस दौरान भी भागने का प्रयास करते हुए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।
पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में बाइक सवार बदमाश आजमगढ़ के अतरौलिया थाने के रतुआपार गांव निवासी दिलीप यादव के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। जबकि बाइक सवार उसका साथी भाग गया। एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश 25 हजार का इनामी है और झारखंड में ट्रक लूटकांड एवं चालक की हत्या में शामिल रहा है। उसके साथी को दबोचने के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें