औड़िहार-वाराणसी रेल खंड को आधार बनाकर औड़िहार स्टेशन पर शनिवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस, बनारस-भटनी अनारक्षित सवारी गाड़ी, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, छपरा-बनारस सिटी एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस एवं बनारस-भटनी अनारक्षित आदि सवारी गाड़ियों में सघन टिकट चेकिंग की गई। इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 270 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माना के रूप में 118425 की वसूली की गई है। 29 बिना टिकट यात्रियों को ट्रायल के लिए रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया। जांच अभियान के दौरान इस खंड के त्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लंबी कतार लग गई थी। अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) जंगबहादुर राम के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में 15 टिकट निरीक्षक एवं सात रेलवे सुरक्षा बल के कर्मी शामिल थे।