फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 2605 मतदाताओं ने डाले वोट

विज्ञापन
शहर के खजुरिया स्थित एक मैरेज हाल में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के द्व
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के खजुरिया स्थित एक मैरेज हाॅल में रविवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जनपद इकाई का द्विवार्षिक चुनाव हुआ। संगठन के चार पदों के लिए जिले के 2605 मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी संजय कुमार चौधरी ने बताया कि संगठन के द्विवार्षिक चुनाव में सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक मतदान चला। इसमें 3300 में से 2605 मतदाताओं ने वोट डाले।
जिलाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी हैं। इसमें कुसुम यादव, रोशन लाल, जयप्रकाश यादव और जगजीवन राम शामिल हैं। वहीं, जिलामंत्री के लिए अनिल कुमार और गजेंद्र राम बिंद प्रत्याशी हैं। जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार रावत और हंसराज सिंह कुशवाहा हैं। जिला संप्रेक्षक के लिए इंतियाज अहमद और धीरज रावत के बीच सीधा मुकाबला है। रात तक मतगणना पूरी हो जाने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें