25 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 12 मई को कासिमाबाद तहसील मूर्त रूप लेने जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में क्षेत्रीय विधायक शादाब फ ातिमा सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी कासिमाबाद में पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर भवन आदि की सफाई का निर्देश दिया।
कासिमाबाद तहसील का प्रस्ताव 1989 में कांग्रेस के मुख्यमंत्री बीरबहादुर सिंह के कार्यकाल में क्षेत्रिय विधायक तत्कालीन सहकारिता राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने दिया था।
इसके बाद से मुलायम सिंह एवं मायावती के भी कार्यकाल में इस पर काफ ी गहनता से विचार चलता रहा। पर हर बार यह मुद्दा पूर्ण नहीं हो पाया।
सपा सरकार बनने के बाद मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने कासिमाबाद तहसील बनाने की घोषणा स्वयं लोक सभा चुनाव के बलिया एवं कासिमाबाद की जन सभा में किया था।
पिछले महीने में प्रदेश सरकार ने इसे तहसील का दर्जा देते हुए राजस्व परिषद एवं कैबिनेट की मंजूरी मिली थी। तभी से जनता को तहसील खुलने को लेकर काफ ी हर्ष व्याप्त था।
बुधवार को क्षेत्रीय विधायक शादाब फ ातिमा आला अधिकारियों के साथ पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं और 12 मई को सुबह 10.00 बजे राजस्व मंत्री शिवपाल यादव के हाथों उद्घाटन की खुशखबरी सुनाई।
जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह पटेल ने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दो दिन में पूरा परिसर साफ एवं स्वच्छ हो जाना चाहिए।
इसी प्रकार आवासों मे रह रहे कर्मचारियों को भी नए अस्पताल परिसर में जाने का निर्देश दिया। सभी अधिकारी विधायक के साथ सभा के लिए नेशनल इंटर कालेज मैदान निरीक्षण किया।
जहां पर शिवपाल यादव की जनसभा होनी है। अंत में कासिमाबाद थाना परिसर में सभी आला अधिकारियों सहित बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण, अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्रा, पीआरओ, एसडीएम मुहम्मदाबाद एसबी सिंह, तहसीलदार उमेशचंद्र निगम, सहित पीडब्ल्यूूडी, आरएएस एवं विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।