फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मसूदा मोड़ पर मंगलवार की रात मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, दो खोखे और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस उसका आपराधिक रिकाॅर्ड खंगालने में जुटी है। खानपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव और सैदपुर कोतवाल योगेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम जोगीपुर तिराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि थाने का एक वांछित दोस्त से मिलने बिना नंबर प्लेट की बाइक से भीमापार जाएगा। इसके बाद पुलिस टीम मसूदा मोड़ पहुंची। कुछ देर बाद संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। पुलिस से घिरता देख आरोपी मसूदपुर स्थित झाड़ियों की तरफ भागा। रुकने के लिए कहने पर झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में गोली अपराधी के बाएं पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस उस गिरफ्तार कर सैदपुर सीएचसी ले गई। पूछताछ में उसने अपना नाम शादियाबाद थाना के सरायसदकर गांव निवासी अमन यादव उर्फ हर्ष नारायण बताया। सैदपुर सीओ अनिल कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार 25 हजार का इनामी बदमाश सैदपुर, सादात, शादियाबाद और दुल्लहपुर थाने का वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें