फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पेंशनर्स दिवस पर 25 बुजुर्गों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार में पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण के लिए पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ने की। इस दौरान जनपद के कुल 25 वयोवृद्ध पेंशनर्स को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालीवाल द्वारा संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में 20 पुरुष एवं 05 महिलाएं शामिल रहीं। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा/माध्यमिक), जिला पंचायत वित्तीय परामर्शदाता, विभिन्न विभागों के आहरण/वितरण अधिकारी, पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनर्स ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें अधिकांश प्रकरण संबंधित विभागों से जुड़े हुए थे। अपर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा तथा इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि वयोवृद्ध पेंशनर्स को जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने हेतु कोषागार आने की आवश्यकता नहीं है। शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए डिजिटल विकल्पों के माध्यम से जीवित प्रमाण-पत्र ऑनलाइन प्रेषित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मिलने वाले अतिरिक्त लाभ के उपरांत आगे के लाभ स्वतः सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपडेट हो जाते हैं, इसके लिए बार-बार कोषागार आने की जरूरत नहीं है। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने मेडिकल बिलों के भुगतान एवं पेंशनर भवन से संबंधित प्रकरणों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान अम्बिका दूबे सहित अन्य पेंशनर्स ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर राहुल, फहिम अहमद, विनोद, संजीव कुमार, दुर्गेश बहादुर, विवेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें