गाजीपुर। आठ महिलाओं समेत 25 की रिपोर्ट शनिवार की देर शाम आठ बजे कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं एक महिला संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान बीएचयू में मौत हो गई। वहीं होमआइसोलेट एवं कोविड सेंटर में भर्ती 3443 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोना संक्रमित मरीजों के मौत का आंकड़ा 48 पहुंच चुका है। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या 293 पहुंच गई है। वहीं मेडिकल टीम ने 398 का आरटीपीसीआर, 655 का एंटीजन और आठ का ट्रूनैट से कोविड की जांच की।
नगर की एक महिला बीते 19 सितंबर की रात घबराहट होने लगी। परिवार के सदस्य उन्हें उपचार के 20 सितंबर को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां एंटीजन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके उन्हें अस्पताल प्रशासन ने आक्सीजन स्पोर्ट पर बीएचयू भेज दिया। वहां हालत गंभीर होने पर महिला को आइसीयू में भर्ती किया गया। वहां बीते 23 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी रिपोर्ट बीएचयू ने सीएमओ कार्यालय को भेजी है। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में मुहम्मदाबाद एक, सदर चार, औड़िहार एक, सकलेनाबाद एक, भुजुहंवा एक, अनौनी तीन, खानपुर एक, बरूइन एक, सुकहा तीन, जहुराबाद एक, रामगढ़ एक, चकिया एक, कादीपुर एक, धीनापुर एक, असावर एक, कटघरा एक, खालिसपुर एक और रायपुर में एक कोरोना संक्रमित मिला। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 25 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि एक महिला संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान बीएचयू में मौत हो गई है।