फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोट के 24 निशान मिले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में

Mon, 20 Apr 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र के जमानिया तिराहा बक्सूपुर स्थित सिंह लाइफ केयर हास्पिटल में मां का इलाज करा रहे राजेश यादव के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत से पहले दाहिने ओर चोट के 24 निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि युवक को चोट किन परिस्थितियों में आई, इसकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के घरवाले आरोपी चिकित्सक दंपती की गिरफ्तारी नहीं होने के पीछे राजनीतिक दबाव बता रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। बता दें चिकित्सक दंपती डा. राजेश सिंह उनकी पत्नी डा. अनुपमा सिंह तथा हास्पिटल के तीन कर्मचारियों के खिलाफ लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन




रेवतीपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी जलनिगम कर्मी आनंदी यादव का पुत्र राजेश यादव उक्त हास्पिटल में अपनी मां सुदामी देवी का इलाज करा रहा था। शनिवार की भोर में उसका शव हास्पिटल के बाहर पड़ा मिला। मृतक के घरवालाें का आरोप था कि इलाज के दौरान शुक्रवार की रात में हास्पिटल के चिकित्सक, उनकी पत्नी तथा तीन कर्मचारियों ने पिटाई कर राजेश को मौत के घाट उतार दिया तथा उससे 50 हजार लूट लिए।


 मौत को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क पर फेंक दिया। जबकि चिकित्सक दंपती ने आरोपों को निराधार बताते हुए अनभिज्ञता जताई थी। मृतक के घरवालों की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपती समेत पांच के खिलाफ हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात रिपोर्ट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें