गाजीपुर। विद्युत निगम की ओर से चालू वर्ष 2024-25 में 24 लाख से अधिक की धनराशि से 24 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसका प्रस्ताव चार अक्तूबर को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी को भेजा गया था, इसे मंजूरी मिल गई है। निगम का दावा है कि जल्द ही कार्य शुरू होगा। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है।
विभिन्न ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि होने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा। ट्रांसफॉर्मरों के ओवरलोड की समस्या से मुक्ति मिलेगी। सदर में आईटीआई के पास से 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है, इसकी क्षमता वृद्धि करके 63 केवीए की जाएगी। गाजीपुर घाट 25 से 63, तलिया में 63 से 100, बंजारीपुर में 63 से 100, मुहम्मदाबाद के कठार में 63 से 100, मटवा में 63 से 100, गौर तियरा में 63 से 100, हाटा 63 से 100, प्रधान की बरेजी 25 से 63, टोडरपुर में 63 से 100, बाराचवर के भूपतिपुर में 25 से 63, पड़राव में 25 से 63, जमीरा में 25 से 63, हरदासपुर में 25 से 63, गोविंदपुर में 63 से 100, नेवादा में 25 से 63, कमसड़ी में 63 से 100, मुर्की अगाध में 63 से 100, मुर्तजीपुर में 63 से 100, महेशपुर में 63 से 100, अवथही में 63 से बढ़ाकर 100 केवीए की क्षमता की जाएगी।
विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष ने बताया कि क्षमता वृद्धि कार्य जल्द शुरू होगा। संवाद