फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 24 घंटे इमरजेंसी ड्यूटी, डॉक्टरों का साप्ताहिक रोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुईन में अब आपातकालीन सेवाओं के संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती की है। चिकित्सकों, पैरामेडिकल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का साप्ताहिक ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके पांडेय ने इसे तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए कड़ाई से पालन कराने का आदेश दिया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि निर्धारित चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी के दिन सुबह आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक आपातकालीन सेवाएं देंगे। ड्यूटी पूरी होने के बाद संबंधित कर्मी दूसरे कार्यदिवस के कर्मचारी को विधिवत प्रभार सौंपकर ही डे-ऑफ पर जा सकेंगे। अन्य चिकित्सक और पैरामेडिकल कर्मचारी ओपीडी संचालित करेंगे।
रोस्टर के अनुसार सोमवार, बृहस्पतिवार और प्रथम रविवार को डॉ. घनश्याम, मंगलवार, शुक्रवार और द्वितीय रविवार को डॉ. आशीष राय तथा बुधवार, शनिवार और तृतीय रविवार को डॉ. सानिध्य वैश्य की ड्यूटी रहेगी। चतुर्थ रविवार को डॉ. आशीष राय जिम्मेदारी संभालेंगे। इनके साथ स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, एलटी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें