फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में कोरोना पॉजिटिव हुए SP की हालत गंभीर, कुछ दिन पहले कराई गई जांच रिपोर्ट आई थी निगेटिव

Fri, 24 Jul 2020 11:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के एसपी समेत 24 कोरोना संक्रमित मिलने से पुलिस महकमा सहित चारो तरफ हड़कंप मचा हुआ है। शु्क्रवार को  पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह की हालत बिगड़ने पर उन्हें एहतियातन कोविड केयर सेंटर से रेफर कर दिया गया है। हालांकि कुछ दिन पहले कराई गई जांच में इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम उनके संपर्क में आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची तैयार करने में जुटी है। पुलिस महकमे के अधिकारी कर्मचारी सहित उनके संपर्क में आने वालों की भी जांच होगी। जिससे संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके।

सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया पुलिस कप्तान पहले से भी बीमार चल रहे थे। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें और कोई खतरा न हो इसका ख्याल रखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। साथ ही सर्वे टीम लगाई गई है, जिससे अधिक से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्वैब जांच कराई जा सके। एसपी  कार्यालय और आवास पर किसी के आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


जनपद में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए मरीजों की तादात लगातार बढ़नी शुरू हो गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। देर शाम आई रिपोर्ट में एसपी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
दरअसल, गुरुवार को आई रिपोर्ट में पुलिस लाइन में तीन, पीरनगर चार, रौजा एक, जिला अस्पताल का एक स्वास्थ्य कर्मी, डिलिया एक, रूईमंडी एक, चुंगी एक, खालिसपुर गांव एक, रूहीपुर तीन, कासिमाबाद के सोनबरसा गांव में एक, मेख गांव में एक, धांवा गांव का एक, मुहम्मदाबाद दो, नंदगंज देवकली एक, रेवतीपुर गोपालपुर एक संक्रमित मरीज मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें