फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 2319 स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच जली होलिका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में रविवार को 2319 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन सुरक्षा के कड़े इंतजाम में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस कर्मियों के अलावा उच्च अधिकारी जिले में भ्रमण करते रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को 22 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी की ड्यूटी के साथ पुलिस की क्यूआरटी इन सेक्टरों में तैनात रही। जिले में 68 होलिका दहन स्थल संवेदनशील के रूप में चिह्नित किए गए थे। प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर एक उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों की तैनाती रही। वहीं अति संवेदनशील 44 केंद्रों पर पुलिस के विशेष सुरक्षा इंतजाम थे। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि होलिका दहन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जिले को छह जोन और 22 सेक्टरों में विभाजित करके प्रत्येक में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बताया कि नगर के 162 तथा 2157 ग्रामीण क्षेत्र में होलिका दहन किया गया। होली की समाप्ति तक क्यूआरटी टीम के साथ अलर्ट मोड पर रखने के साथ जरुरत के हिसाब से पीएसी को रिजर्व रखा गया गया है। बताया कि सामान्य होलिका दहन पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक सिपाही एवं एक होमगार्ड की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें