खानपुर। थाना क्षेत्र के मौधा बाजार में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसी महिला की शनिवार की देर रात बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताते चलें कि बीते 20 मार्च को खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा बाजार निवासी चांदनी पत्नी राहुल खाना बनाते समय सिलेंडर लीकेज के चलते हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलस गई थी। हादसे में परिवार के छह लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिसमें एक दस माह का बच्चा भी शामिल था। चांदनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया गया था जहां शनिवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजन रो-रोकर बेहाल थे।