गाजीपुर। रेवतीपुर थाना के पट्टी बहोरिक राय में सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से पांच झोपड़ी में आग लग गई। घटना में 23 बकरियों और एक गदहा की झुलसकर मौत हो गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पट्टी बहोरिक राय निवासी माया की झोपड़ी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटोें ने पास स्थित रीता की एक, कलावती की दो और रानी देवी की एक झोपड़ी को भी आगोश में ले लिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। वहीं ग्रामीणों ने पीड़ितों को मुआवाजा उपलब्ध कराने की मांग की है। क्षेत्रीय लेखपाल अखिलानंद त्रिपाठी ने नुकसान का आंकलन कर क्षति का रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंप दिया।