फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले में छह बेड के बनेंगे 23 कोविड वार्ड, कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में छह बेड के 23 नए कोविड वार्ड बनाए जाएंगे। इसके निर्माण को लेकर कवायद तेज हो गई है। हालांकि अभी विभिन्न जगहों पर भूमि चिह्नित करने का कार्य चल रहा है, जिसे जल्द से जल्द पूर्ण करने को लेकर महकमा जुटा हुआ है। करीब दो करोड़ 63 लाख 38 हजार में बनने वाले भवन से चिकित्सकीय सुविधाएं काफी सुलभ हो जाएंगी। खासकर कोरोना पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जा सकेगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा न्यू पीएचसी पर खाली पड़ी भूमि पर कोविड वार्ड का निर्माण कराने को लेकर वर्ष 2022 में कवायद शुरू हुई, जिससे कोरोना पीड़ित मरीजों को भर्ती करके उन्हें उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में भी 23 नए कोरोना वार्ड बनाने को लेकर शासन की ओर से हरी झंडी मिली है। इसके तहत विभाग की ओर से उन स्थानों का चयन किया जा रहा है, जहां घनी आबादी है और कोरोना संक्रमित मरीजों को तत्काल भर्ती करके उन्हें चिकित्सकीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सके। छह बेड के इस नए कोरोना वार्ड में मरीजों के भर्ती करने के साथ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के बैठने और दवाओं के साथ अन्य चिकित्सकीय सामान रखने के लिए कक्ष का भी निर्माण होगा। प्रत्येक वार्ड के निर्माण करीब दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है, लेकिन भूमि चिह्निकरण का कार्य पूर्ण न होने से भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस संबंध में एसीएमओ डाॅ. मनोज सिंह ने बताया कि नए कोविड वार्ड निर्माण को लेकर भूमि चिह्नित करने का कार्य चल रहा है, जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद कार्यदायी संस्था की ओर से कोविड वार्ड निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एएनएम की होगी तैनाती
गाजीपुर। कोविड वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एएनएम सहित स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती होगी। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए इन वार्डों को अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस भी किया जाएगा। साथ ही वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन

अब तक कोविड वार्ड नहीं हो सके सुपुर्द
गाजीपुर। वित्तीय वर्ष 2022-2023 में 20 बेड के 16 कोविड वार्ड का निर्माण बिरनो, देवकली, जखनिया, खानपुर, मनिहारी, रेवतीपुर, सादात, सैदपुर, सुभाकरपुर, मुहम्मदाबाद, करंडा, भदौरा, गोड़ऊर एवं बरूइन का कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि छह बेड के 20 कोविड वार्ड का निर्माण रायपुर, हथियाराम, बासुचक, बोगना, अनौनी, अविसहन, सिरगिथा, नंदगंज, धर्मागतपुर, जमानिया, बालापुर, सुखडेहरा, उतरौली, सहेड़ी, नगसर, धामूपुर, बरसड़ा, पांडेपुर राधे में कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि मटेहूं में फिनिशिंग का कार्य अंतिम दौर में हैं। हालांकि अब तक नवनिर्मित कोविड वार्ड सुपुर्द नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें