तीन तस्कर चकमा देकर फरार, तीन वाहनों से ले जाए जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबिहा/ करीमुद्दीनपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के वृहद गोशाला के पास से रविवार को पुलिस ने तस्करी कर ले जाए जा रहे तीन वाहन से 23 मवेशियों को बरामद किया। जबकि तीन तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ दुबिहा मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो आगे- आगे चल रही है, जिसमें बैठा तस्कर पीछे से आ रहे गोवंश के वाहन चालक को लोकेशन दे रहा है। गाड़ी से सोनू निवासी दुल्लहपुर गाड़ी को चलाकर आगे की लोकेशन दे रहा है। तीन पिकअप पर सवार मवेशियों को वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा है।
पुलिस ने करीमुद्दीनपुर तालाब के पास पुलिया पर घेराबंदी करके वाहन को रोकने का इशारा किया। इधर तस्कर पुलिस को देख पहले ही पिकअप छोड़ भाग गए। पुलिस ने तीनों पिकअप से 23 मवेशियों को बरामद कर थाने ले आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर देवेंद्र यादव ने बताया 23 मवेशियों को बरामद किया गया। फरार तस्कर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव निवासी सोनू, आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर व्यवहरा गांव निवासी पप्पू उर्फ अली अहमद और दुल्लहपुर थाना के दुल्लहपुर निवासी बिस्मिल्लाह उर्फ बबलू हैं। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।