फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग, कान में लगा छर्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सहेड़ी स्थित एक ढाबा से सौ मीटर आगे हुई घटना, छानबीन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सहेड़ी स्थित एक ढाबा से सौ मीटर आगे बाइक से घर जा रहे हिस्ट्रीशीटर पर हमलावरों ने फायरिंग की। गोली युवक के कान को छूते हुए निकली गई और छर्रा कान में लगा। आस- पास के लोगों के पहुंचने तक हमलावर फरार हो गए। घटना शनिवार की रात की है। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया।
डिहिया गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अरविंद यादव देर शाम किसी काम से गाजीपुर गया था। देर शाम वह मित्र आशीष के साथ बाइक से घर जा रहा था। सहेड़ी स्थित एक ढाबा से सौ मीटर दूर एक बाइक पर तीन बदमाश पहुंचे और जान से मारने की नियत से हिस्ट्रीशीटर पर फायर कर दिया। गोली उसके कान को छूते हुए निकल गई, जबकि छर्रा कान में जा लगा है।
विज्ञापन

इधर गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। तब-तक बाइक सवार तीनों हमलावर भाग गए। ग्रामीण घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद जिला अस्पताल पहुंची और घायल से जानकारी ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पाल ने बताया कि घायल के द्वारा तहरीर मिली है। एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घायल हिस्ट्रीशीटर अरविंद पर नंदगज थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं और यह काफी दिनों से जमानत पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें