फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मतपेटियों में बंद होगी 2281 उम्मीदवारों की किस्मत

Mon, 12 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत के दूसरे चरण में चार विकासखंडों में मंगलवार को मतदान कराया जाएगा। जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कराए जा रहे चुनाव में दोनों पदों के 2281 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला चार ब्लाक के 6
विज्ञापन


लाख 60 हजार से अधिक मतदाता करेंगे। इसके लिए 990 मतदान स्थल बनाए गए हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जमानिया, रेवतीपुर, भदौरा एवं भांवरकोल ब्लाक की जिला पंचायत सदस्य पद की 17 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 430 सीट के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू
विज्ञापन


होकर शाम 5 बजे संपन्न होगा। इस चुनाव में दोनों पदों पर कुल 2281 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। इसमें जमानिया में जिला पंचायत सदस्य पद के 76 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 669, भदौरा में 61 एवं 459, रेवतीपुर में 61 और

478 तथा भांवरकोल में जिला पंचायत सदस्य पद के 48 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 429 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला चार ब्लाक के 239 ग्राम पंचायतों एवं 40 न्याय पंचायतों के 353152 पुरुष एवं 307223 महिला सहित

कुल 660375 मतदाता करेंगे। सबसे ज्यादा मतदाता जमानिया ब्लाक में हैं। इसके लिए इन विकासखंडों में 397 मतदान केन्द्र एवं 990 मतदान स्थल बनाए गए हैं। दूसरे चरण के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर

प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अति संवेदनशील प्लस केन्द्रों पर वीडियोग्राफी कराने का आयोग की तरफ से निर्देश दिया गया है।

इनसेट
ब्लाक              जिपं सीट    क्षेत्र पंचायत सीट      मतदाता
जमानिया           5           131                    194379
भदौरा              4            113                    176049
रेवतीपुर            4             90                     145857
भांवरकोल         4            96                     144090

इनसेट=
मतदान स्थलों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जमानिया, भदौरा, रेवतीपुर एवं भांवरकोल ब्लाक में मंगलवार को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में लगने वाली सभी 990 पोलिंग पार्टियां सोमवार को निर्धारित स्थानों से मतदान स्थलों के लिए रवाना हो गईं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी के साथ पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मी भी रवाना हुए। सभी ब्लाकों पर पर्याप्त मात्रा में चुनाव सामग्री भेज दी गई है। रविवार की शाम प्रचार का कार्य थम जाने के बाद उम्मीदवारों की तरफ से मतदाताओं के घर का रुख कर लिया गया। सोमवार को दावेदारों ने मतदाताओं से संपर्क कर अंतिम समय में प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी।  
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें