फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 20 परिषदीय स्कूलों में बनेंगे 22 कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या अधिक होने पर अब कक्ष की समस्या नहीं होगी। जिले के नौ विकासखंड के 20 विद्यालयों में 22 कक्ष बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें दो ब्लाक के चार-चार स्कूलों में चार-चार कक्ष बनाए जाएंगे। प्रत्येक कक्ष का निर्माण 11 लाख 51 हजार की लागत से कराया जाएगा।
भदौरा के तीन स्कूलों में 4, सदर के चार में 4, बिरनो में तीन में तीन तथा सैदपुर विकासखंड के चार विद्यालयों में चार अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा देवकली ब्लाॅक के दो विद्यालयों में दो, करंडा, रेवतीपुर एवं सादात के एक-एक स्कूल में एक-एक और बाराचवर के एक स्कूल में दो कक्षों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

प्रत्येक कक्ष 11 लाख 51 हजार से बनाया जाएगा। विभाग की तरफ से जल्द ही विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में निर्धारित धनराशि भेजी जाएगी। इन कक्षों का निर्माण होने से बच्चों को काफी सहूलियत होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद धनराशि एसएमसी के खाते में जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें