गाजीपुर। देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वह सादगी एवं ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति में जो शून्यता आई है निकट भविष्य में उसकी भरपाई संभव नहीं है।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार सिविल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से शोक प्रस्ताव पास कर पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के निधन पर शोक प्रकट करने के बाद न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता प्यारेलाल अग्रवाल, विरेंद्रनाथ श्रीवास्तव, सीपी राय, विरेंद्र सिंह, राजकिशोर अग्रवाल, आलोक राय आदि उपस्थित थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता विरेंद्र राय, डा. ओमप्रकाश गिरी, विधानसभा प्रभारी कृष्णानंद राय, मंडल अध्यक्ष सतीशचंद्र राय, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद राय, कृपाशंकर राय, ओमप्रकाश उपाध्याय, दिनेश वर्मा, तेजबहादुर यादव, रामजी गिरी ने मनोहर परिकर के निधन पर शोक प्रकट किया। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार कासिमाबाद द्वितीय मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी, पूर्व जिला मंत्री धर्मेंद्र राय, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, डॉ. अशोक राय, अखिलेश राय, श्यामबिहारी वर्मा, मिथिलेश तिवारी, पवन राय, बृजेंद्र पाल, कालीचरण, संतोष जायसवाल आदि उपस्थित थे।