फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप के प्रदेश मंत्री का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने काशी प्रांत के नव निर्वाचित प्रदेश मंत्री सुधांशु शेखर सिंह का गृह जनपद में प्रथम आगमन पर प्रकाश नगर सैनिक चौराहा पर माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सुधांशु शेखर ने कहा कि संगठन ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर युवाओं एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने का जो दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन करूंगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज में युवाओं की भूमिका को तय करने के लिए वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में एक बड़े परिवर्तन की आवश्यकता है जिसके लिए विद्यार्थी परिषद लंबे समय से आंदोलित है। इसके बाद वे स्वामी सहजानंद पीजी कालेज पहुंचे। जहां कालेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान निकाली गई रैली कचहरी होते हुए लंका मैदान जाकर समाप्त हो गई। इस अवसर पर जिला संयोजक कामदेश्वर, अनुराग, शिवम पांडेय, सारंग राय, शालीन, हर्षित, शिवपाल, अभिषेक सिंह, सूर्यप्रताप, कुलभूषण, युवराज, अभिजीत, आकाश वर्मा, अभिनव, रुद्रप्रताप पांडेय, अर्पित, शशांक, आशीष सिंह, आकाश, वैभव सिंह, सौरभ सिंह, रविभान सिंह, अलका गुप्ता, अभिषेक चौरसिया, आशीष जायसवाल, शिवांशु, विभूरंजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें