फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तराजू से धीमी गति से हो रही धान की तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। साधन सहकारी समिति सेवराई धान क्रय केंद्र पर तौल के लिए एक ही तराजू होने से काफी परेशानी हो रही है। किसानों को धान बेचने के लिए बार बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। किसानों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए एक से अधिक तराजू से तौल कराने की मांग की है। बता दें कि किसानों की ओर से महीनों धरना-प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सेवराई को क्रय केंद्र बनाया गया। विभाग द्वारा केंद्र पर किसानों के धान क्रय के लिए केवल ही तराजू होने के चलते धान की तौल पूरी क्षमता के साथ नहीं हो पा रहा है। जिससे किसानों को बार-बार क्रय केंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सेवराई गांव निवासी कृष्णदेव सिंह, डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह, अरविंद सिंह, नन्हे सिंह, आशु, मुन्ना सिंह आदि किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र पर एक ही तराजू से तौल कराया जा रहा है। धान खरीद की रसीद भी नहीं दी जा रही है। जिससे किसान सशंकित है। एक ही तराजू के चलते केंद्र शुरू होने के एक सप्ताह बाद भी मात्र करीब पांच सौ कुंतल धान की ही खरीददारी हो सकी हैं, जबकि सैकड़ों किसानों की करीब 10 हजार कुंतल से अधिक धान की खरीददारी शेष है। तौल के इंतजार में दर्जनों किसान रोजाना मायूस होकर वापस हो रहे हैं। किसान नेता भानू प्रताप सिंह ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द केंद्र पर कम से कम दो तराजू लगाते हुए तेजी से धान क्रय कराने की मांग की है। इस बाबत यूपी स्टेट एग्रो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने बताया कि अभी केंद्र से कोई भी मिलर अटैचमेंट नहीं हुआ है। जिससे क्रय हुए धानों का प्रेषण नहीं हो पा रहा है। संबंधित कर्मचारी के अवकाश पर चले जाने के कारण दिए गए धान की रसीद नहीं दी जा रही है। हमने आला अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराया है। अतिरिक्त कांटा लगाते हुए धान क्रय तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। जिसके साथ ही संबंधित किसानों के खाते में पैसा भी भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें