फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेनाल्टी शूटआउट में बक्सडा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। नेहरू युवा मंडल की ओर से ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई है। फुटबाल का तीसरा मैच शुक्रवार को बरेजी और बक्सड़ा के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूटआउट में बक्सड़ा की टीम ने 5-4 से बाजी मार ली।
विज्ञापन

मैच के पहले हाफ में बक्सड़ा के बबलू राम ने गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक बक्सड़ा की टीम ने बढ़त बरकरार रखी। मध्यांतर के बाद बरेजी के राजेश ने एक गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच समाप्त होने तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। निर्णायकों ने मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से कराने का फैसला लिया। इसमें बक्सडा की टीम ने 5-4 से जीत दर्ज की। इससे पहले मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मिश्रवलिया प्यारचंद राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अश्विनी कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। रेफरी की भूमिका तस्लीम खां, कमेंट्री नियाज अहमद, लाइनमैन हृदय राम एवं जनमेजय राम रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधान सीताराम, राजू कुमार, उपेंद्र यादव, अमरीश तिवारी, जयप्रकाश भारती, प्रभुनाथ तिवारी, मोहम्मद नियाज, रहमान, विनय कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें