फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब का फूल दे हेलमेट लगाने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर खानपुर थानाध्यक्ष बलवान सिंह ने स्कूली बच्चों के साथ सड़क सुरक्षा अभियान बुधवार को चलाया। इस बीच राधिका स्कूल के बच्चों ने बिहारीगंज चौराहा पर बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे लोगों को गुलाब का फूल देते हुए उन्हें अनमोल जीवन की याद दिलाने हुए हेलमेट पहनने की अपील की, जबकि जो लोग हेलमेट पहनकर बाइक चलाते दिखे, उनका माला पहचान इस कार्य के स्वागत करते हुए प्रशंसा की।
विज्ञापन

बच्चों ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को रोका। इसके बाद उन्हें जागरूक करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश लोगों की मौत सर में चोट लगने के कारण होती है। इसलिए आप हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें ताकि आपका जीवन सुरक्षित रह सके। वहीं कार सवारों से अपील किया कि वह बिना सीट बेल्ट बांधे कार न चलाए ताकि कोई दुर्घटना होने पर वह सुरक्षित रह सके। छात्रा ऐश्वर्या सिंह के दर्जनों बाइक सवारों और कार चालकों ने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन न चलाने का संकल्प दिलाया। बच्चों के इस मार्मिक अपील से तमाम बाइक सवार प्रभावित हुए और उन्हें हेलमेट पहनने के भरोसा दिलाया। विद्यालय के मैनेजर डॉ. नीरज यादव ने राहगीरों को सुरक्षित सड़क यात्रा संबंधी पम्फलेट का वितरण किया। इस मौके पर एसआई तारिक अंसारी, अजय पांडेय, जितेंद्र सिंह दर्जनों बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें