मरदह(गाजीपुर)। क्षेत्र के डोड़सर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बैकयार्ड पोल्ट्री, कामधेनु, मिनी कामधेनु, माइक्रो कामधेनु, कामर्शियल लेयर्स फार्मिंग, राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
मेला में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रकांत सिंह ने पशुओं के रखरखाव, साफ-सफाई एवं उनको होने वाले रोगों खुरपका, मुंहपका, तेज बुखार, दस्त होना, आंखों से गंदा पानी, नाक से द्रव्य गिरना आदि के बारे में प्रकाश डालते हुए उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। मेले में 386 पशुओं का नि:शुल्क उपचार, दवा वितरण एवं टीकाकरण किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता जितेंद्रनाथ पांडेय ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर गौ-पूजा के साथ पशु मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि रामबली यादव, डॉ. वी नाथ, सुहेल अहमद, मनोज चौहान, मोहित यादव, प्रधान प्रभावती देवी, रामजीत यादव, लल्लन सिंह, रामअशीष गुप्ता, अंगद तिवारी, जय सिंह आदि उपस्थित थे।