फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पेटी शराब उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के खानपुर बजार में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के छत की पटिया हटाकर चोर शनिवार की रात आठ पेटी शराब उठा ले गए। रविवार को ठेकेदार ने थाना में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

खानपुर बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान स्थित है। रोज की तरह शनिवार की देर रात भी सेल्समैन दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर छत की पटिया हटाकर दुकान में घुस गए। इसके बाद अंदर रखी आठ पेटी शराब लेकर फरार हो गए। सुबह जब सेल्समैन ने दुकान खोली तो छत की पटिया हटा देख उसके होश उड़ गए। उसने शराब की पेटियों का मिलान किया तो पता चला कि आठ पेटी शराब गायब थी। उसने तत्काल इसकी सूचना ठेकेदार को दी। जानकारी होते ही ठेकेदार जयनारायन दुकान पर पहुंचा और सेल्समैन से जानकारी ली। उसने बताया कि चोरी की तहरीर थाना में दी गई है। इस संबंध में थाना पु लिस ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें