जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील प्रशासन की ओर से कृषि हित तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता सोमवार को नगर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कुल 81 छात्र-छात्राओं ने हिस्सालिया।
पेंटिंग प्रतियोगितामें कक्षा 9 से 12 तक के 27 छात्र और 54 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसकी थीम फसल अवशेष न जलाए जाना के आधार पर स्कूली बच्चों ने आकर्षक पेंटिंग बनाई। उपजिलाधिकारी तहसीलदार बेसिक शिक्षा अधिकारी एडीओएजी आदि ने तीन सर्वोत्तम पेंटिंग का चयन किया। इसमें जीवपुर रजनीकांत शर्मा इंटर कॉलेज के कक्षा 11 की छात्रा रागिनी को पहला कसेरा पोखरा गांव स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल की कक्षा10 की छात्रा मानसी को दूसरा तथा सेंट्रल पब्लिक स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा त्रिशा कुशवाहा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। दो अक्तूबर को लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार आलोक कुमार खंड शिक्षा अधिकारी धनपत यादव एडीओएजी डा. भास्कर दूबे, कृषि विभाग के प्रक्षेत्र अध्यक्ष नीरज तिवारी, कला शिक्षक देवपति राम , मनोज कुमार सिंह, शिवा गुप्ता, सरिता जायसवाल आदि उपस्थित थे।