सादात(गाजीपुर)। नगर के सफाई कर्मी अगर अच्छे ढंग से सफाई का कार्य करेंगे तो उन्हें नगर प्रशासन की तरफ से पुरस्कार स्वरूप प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। यह बातें गुरुवार को अधिशासी अधिकारी संदीप सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मियों के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने उनकी आवास, पेयजल आदि की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि अगर सफाई कर्मियों की समस्याएं जिला स्तर पर हल होने लायक होगी तो उसके लिए भी प्रयास किया जाएगा। इस बैठक में करीब 25 सफाई कर्मियों ने भाग लिया। इसमें राजू, प्रकाश, जगदीश, गुडिया, सुरेश, राजमन आदि ने बताया कि उनके आवास दो वर्ष पहले धराशायी हो गए तब से वह झोपड़ियों में रह रहे हैं। पूर्व में नगर पंचायत की तरफ से केवल आश्वासन मिलता रहा है। इस मौके पर जितन राजभर, शिवमूरत, सभासद मु. आजाद, इरफान, प्रेमचंद, सूबेदार पाल आदि उपस्थित थे।