फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ हत्याकांड: पांचवें दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सराफ सुशील वर्मा हत्याकांड ने पुलिस का सुख-चैन छीन लिया है। मामले का खुलासा करने के लिए पिछले पांच दिनों से पुलिस हांफ रही है। कातिलों की गिरफ्तारी के लिए घटना स्थल के आस-पास के दुकानों, मृतक की दुकान और जिला अस्पताल का सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखने के साथ ही पुलिस ने मृतक के मोबाइल का काल डिटेल और वाट्स एप तथा फेस बुक का खंगाले हुए विभिन्न पहलुओं से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

लेकिन कातिलों का पता नहीं चल रहा है। गिरफ्तारी को लेकर परेशान पुलिस ने सोमवार को नगर में यह सूची भी चस्पा करा दिया कि अज्ञात हमलावरों के संबंध में सही जानकारी और सूचना देने वालों को 50 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
मालूम हो कि बीते शुक्रवार को मुहर्रम की रात नगर के भाजपा कार्यालय के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर नगर के सनबाजार (किलो कोहना) निवासी सराफ सुशील वर्मा की बदमाशों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दिया था, जब स्टेशन रोड पर स्थित अपनी दुकान बंद कर घर जाते समय शराब खरीद रहा था। इस सनसनीखेज वारदात से जहां नगरवासी दहल गए थे, वहीं पुलिस मकदमा में हड़कंप मच गया था। एसपी ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन कर किया था। टीम के लोग लगातार हमलावरों की तलाश में लगे हुए है। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल के आस-पास स्थित दुकानों के साथ ही मृतक की दुकान और जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ऐसे लोगों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ कर रही है, जिनका फोन घटना से आधा घंटा पहले और सुशील की हत्या के आधा घंटा बाद तक आया था। गिरफ्तारी को लेकर परेशान पुलिस ने नगर में बीते सोमवार को जगह-जगह यह अंकित पोस्टर चस्पा करा दिया कि अज्ञात हमलावरों के संबंध में सही जानकारी और सूचना देता सूचना देता है अथवा व्यक्तिगत रूप से संर्पक करके स्थाई सूचना देता है, उसको 50 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। पांचवे दिन भी बदमाश मामले का खुलासा करने में असफल रही। सूत्रों की माने तो सत्ता पक्ष के नेताओं का भी पुलिस पर जल्द से जल्द मामले के खुलासे का दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें