फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना का लाभ पाने के लिए 46 किसानों ने ही दिया ड्राफ्ट 19-16-57

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ, पहले सोलर पंप पाओ योजना को लेकर किसानों में उत्साह नहीं दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 46 किसानों की तरफ से ही योजना का लाभ पाने के लिए ड्राफ्ट प्रदान किया गया।
विज्ञापन

बारिश के अभाव और अघोषित के साथ ही बिजली की असमय कटौती के चलते किसानों को सिंचाई की समस्या का सामना करना पड़ता है। उनकी इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने उन्हें सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ, पहले सोलर पंप पाओ योजना शुरू की। इसके तहत जिले में विभिन्न क्षमता के 72 पंप लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। योजना में दो एचपी के 20, तीन एचपी के 50 तथा पांच एचपी के दो सोलर पंप लगाए जाने हैं। इसमें दो एचपी के लिए 50820, तीन एचपी के 80997 तथा पांच एचपी के लिए दो लाख पांच हजार दो सौ रुपये का ड्राफ्ट किसान को कंपनी के नाम से देना होगा। इसका लाभ पाने के लिए किसान का पंजीकृत होना जरूरी है। लक्ष्य 72 के सापेक्ष अब तक 46 किसानों की तरफ से ही सुविधा का लाभ पाने के लिए ड्राफ्ट प्रदान किया गया। इस संबंध में उप निदेशक कृषि यूपी सिंह ने बताया कि अंतिम तिथि 31 अगस्त तक है। ड्राफ्ट को पोर्टल पर अपलोड करने के बाद पंप लगाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें