फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग बेरोजगार युवक, युवतियों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना वर्तमान सत्र में संचालित की जा रही है। इसमें ‘ओ‘ लेबल में 211 और सीसीसी में 500 प्रशिक्षणार्थी को भौतिक लक्ष्य जनपद को प्रशिक्षण कराने के लिए प्राप्त हुआ है। प्रशिक्षण करने के लिए ‘ओ‘ लेबल में 883 तथा सीसीसी में 649 पात्र आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र भरा गया है। शासनादेश के अनुसार इंटरमीडिएट प्राप्तांक मेरिट के आधार पर जिले को प्राप्त भौतिक लक्ष्य के सापेक्ष ‘‘ओ‘‘ लेबल कंप्यूटर प्रशिक्षण में 211 एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण में 500 लोगों का चयन समिति द्वारा किया जा चुका है। जिसकी सूचना चयनित आवेदकों के मोबाईल नंबर पर मैसेज के माध्यम से प्रेषित हो चुका है। चयनित आवेदकों की सूची कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा है। चयनित प्रशिक्षणार्थी अगर 11 अगस्त 2018 तक संबंधित संस्था में अपना प्रवेश नहीं लेते हैं, तो उनका चयन स्वत: समाप्त हो जाएगा। उनके स्थान पर प्रतीक्षारत आवेदकों का प्रवेश कर लिया जाएगा। बताया कि ‘ओ‘ लेबल एवं सीसीसी के चयनित प्रशिक्षाणार्थी हर हाल में 11 अगस्त तक अपने मूल अभिलेखों के साथ प्रशिक्षाणदायी संस्था में संपर्क कर प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें