फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग अभियान में 13 को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने और अवैध रूप से सामानों की बिक्री करने वाले 64 लोगों को पकड़ा गया। 33 लोगों से 21 हजार जुर्माना वसूल करने बाद छोड़ दिया गया, जबकि जुर्माना न अदा करने पर 13 लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दानापुर, बक्सर चेकिंग टीम के साथ स्थानीय आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार एवं जीआरपी प्रभारी डीपी यादव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने, अवैध रूप से समान बेचने, दिव्यांग, महिला बोगी, पायदान पर यात्रा करने तथा धूम्रपान करने के जुर्म में 46 लोगों को पकड़ा गया। इसमें 33 लोगों से 21 हजार जुर्माना जमा कराकर छोड़ दिया गया। जबकि जुर्माना अदा न करने पर 13 लोगों को रेल के विभिन्न धारा में गिफ्तार कर रेल अधिनियम के तहत वाराणसी जेल भेज दिया गया। अभियान के चलते स्टेशन पर घंटों अफरा-तफरी मची रही। किसी ट्रेन को पकड़ने के लिए बिना टिकट वाले यात्री जैसे ही स्टेशन पर पहुंच रहे थे और उनकी नजर चेकिंग टीम पर पड़ रही थी, वे दबे पांव वहां से लौट जा रहे थे। इस चेकिंग अभियान की रेलवे स्टेशन कर्मचारियों के साथ ही स्टेशन के आसपास के लोगों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें