गाजीपुर। देवकली ब्लाक के नारी पचदेवरा गांवसभा में स्थित सुभाष विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने समाजवादी आंदोलन के सिपाही, लोकतंत्र के सजग प्रहरी लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्व. संगम लाल श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने समाज में फैली कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।
मुख्य वक्ता जमानिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख लोकतंत्र रक्षक सेनानी बाबूलाल मानव ने संगम लाल श्रीवास्तव को लोकतंत्र का सजग प्रहरी बताते हुए कहा कि जब देश में आपातकाल लागू हुआ, लोकतंत्र की बहाली के सवाल पर वह 22 महीना जेल में रहे और आजीवन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि संगम लाल जी सदैव जुल्म और अन्याय के खिलाफ संघर्षरत रहे। वे बेहद गरीब परिार से थे। लेकिन गरीबी को अफनी कमजोरी न मानकर आगे बढ़ते रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अरुण कुमार श्रीवास्तव, चंद्रदेव यादव, सुग्रीव यादव, सच्चेलाल यादव, तहसीन अहमद, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव, रंगजी यादव, सुशील यादव, जगदीश यादव आदि शामिल थे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान शिव प्रसाद यादव तथा संचालन अमरनाथ यादव ने किया। अंत में किसान नेता एवं श्रद्धां जलि सभा के संयोजक रामाश्रय यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।