फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेताओं को समारोह आयोजित कर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। उसिया गांव में रविवार की देर शाम एडीजी छत्तीसगढ़ पुलिस मुहम्मद वजीर खां के अहाते में क्षेत्र के किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बीते 6 से 10 सितंबर के बीच वाको इंडिया किक बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडिम रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया था। इसमें क्षेत्र के सात खिलाड़ियों ने कई पदक हासिल कर प्रदेश सहित जनपद का नाम रौशन किया था। इसमें नीलेश यादव, रोहित खरवार, रेहान खां ने रजत पदक और अजहर खां, काजल यादव, सीखा यादव और अब्दुल कलाम खां ने स्वर्ण पदक जीते थे। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि मुहम्मद वजीर अंसारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा की यहां के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में जाकर अपनी प्रतिभा को दिखाते है जो एक बड़ी बात है। कड़ी मेहनत की बदौलत ही सब कुछ पाया जा सकता है। इस मौके पर खालिद आमिर खां, वजीर खां, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें