फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजित हुई ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। ब्लाक स्तरीय 65वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में सोमवार को आयोजित की गई। इसमें खो-खो, कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, कुश्ती, रिले दौड़ आदि खेल आयोजित किए गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर के उप प्राचार्य राकेश सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल से जहां एक तरफ शारीरिक विकास होता है, वहीं आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। हमारे देश में प्रतिभावों की कमी नही है, मात्र उन्हें अच्छे प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की जरूरत है। आयोजक एबीएसए महेंद्र सिंह यादव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ ही साथ खेलों के विकास पर भी ध्यान देना आवश्यक है। ताकि बच्चे देश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर सकें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सदर की खंड शिक्षा अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव, बिरनो के खंड शिक्षा अधिकारी निर्भयनारायण सिंह, सैदपुर के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, दीनानाथ यादव, पंकज सिंह, पारस सिंह चौहान, रुपेंद्र दुबे, अवधेश यादव, चंद्रिका यादव, भरत यादव, वीरेंद्र मौर्य, संतोष यादव, निशा कुशवाहा, सूर्यभान सिंह, संजय मौर्य आदि उपस्थित थे। संचालन बीआरसी के वरिष्ठ सह समन्वयक डॉ. दीना नाथ सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें